बदल सको तो बदल दो कानून व्यवस्था को,
फांसी पर लटका कर मारो बहसी दरिंदों को।
कब तक आस लगाकर हौसला बढाओंगे दरिंदों का,
उदय से पूर्व मिटा दो मिलकर खेल बहसी दरिंदों का।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
बदल सको तो बदल दो कानून व्यवस्था को,
फांसी पर लटका कर मारो बहसी दरिंदों को।
कब तक आस लगाकर हौसला बढाओंगे दरिंदों का,
उदय से पूर्व मिटा दो मिलकर खेल बहसी दरिंदों का।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
जिसने हमको छेड़ा हमने कभी उनको छोड़ा नहीं,
बातों बातों में धूल चटाया कान कभी मरोड़ा नहीं।
दख़ल दिये जो मेरी जिंदगी में समझा उनको रोड़ा नहीं,
तोड़ कर दुश्मन के बदन की हड्डी को हमने जोड़ा नहीं।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
काम गिनाए गिनाने दो,
काम को बस परख लो।
हाथ जोड़े जोड़ लेने दो,
जलील करना बस सीख लो।।
महेश गुप्ता जौनपुरी
जाग उठा था आशा आजादी के परवानों का,
वीर बहादुर भगत सिंह जब अंग्रेजों को ललकारा था।
कतरे कतरे खून के बूंद का यही नारा था,
हिन्द की धरती हिन्दुस्तान भाईयों को बहुत प्यारा था ।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
देख महेश जग की काया,
सकल विश्व जग की माया।
हुआ अचेत देख महामारी,
कोरोना प्रकोप सब पर भारी।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
खाने को अब अन्न नहीं,
मरते बिलखते लोग ।
कोरोना के संकट में पड़कर,
जान गंवाये सब लोग।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
जान हमारा हर लिजिए प्रभू,
नहीं बचा अब जीने का राह।
कोरोना के भारी संकट से,
आंख के आंसू सुख गये प्रभू।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
वफादारी
देश हित में कुछ काम करो
भारत मां को जंजालों से आजाद करो
अपने विचारों से योगदान करो
करके श्रम देश में सहयोग करो
जाति धर्म को भूलकर इंसान बनो
अपने देश के लिए तुम वफादार बनो
चोर उचक्कों का भंडाफोड़ करो
देश के लिए कुछ नेक काम करो
बहाकर खून पसीना देश का नाम करो
देश के शान के लिए जान अपना कुर्बान करो
इंसानियत भाई चारा का बस बात करो
दुश्मन बन पीठ पीछे ना घात करो
गरीब निर्धन का सहयोग करो
लूट खसोट करने वालों का इलाज करो
ढोंग स्वांग को छोड़कर ईमानदार बनो
अपने देश के लिए तुम वफादार बनो
अपने जन्मभूमि को नमस्कार करो
देश के चुनौति को स्वीकार करो
वतन की मिट्टी का सम्मान करो
देश के जवानों पर अभिमान करो
अपनी मिट्टी को चूमकर देशभक्त बनो
अपने देश के लिए तुम वफादार बनो
महेश गुप्ता जौनपुरी
पता – जौनपुर उत्तर प्रदेश
मोबाइल – 9918845864
बड़े बड़े भामाशाह और उद्योगपति का
संस्कार को मार दिया कोरोना ने मति
सोनू सूद नमन है आपके प्रेरणा को
मजदूर के हातालो को बखूबी समझा
महेश गुप्ता जौनपुरी
वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन को चलाना है,
वृक्षारोपण से धरा को हरा भरा बनाना है ।
मिलकर आओ सभी धरा के प्रकृति प्रेमियों,
वृक्ष कटने से हम सभी प्रहरी को बचाना है।।
महेश गुप्ता जौनपुरी
नयन की भाषा सब कह जाते,
वाणी भले ही बात छिपाते ।
प्रेम उपज को कोई बांध ना पाये,
टूटते रिश्ते भी दर्द में प्यार पाते।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
वियोग स्वीकार करके हार ना मानो,
प्यार में अपने आप को मार ना डालो।
हे प्रियतमा मेरे बातों को तुम समझो,
खुद को तड़पा कर अब जान ना लो।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
ज्ञानी को ज्ञानी बनने दो,
व्याधान वालों से सावधान रहों।
बहुत मिलेंगे ज्ञानी राहों में,
अपनी सुर में सबको बहने दो।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
नयन पर ही करते विश्वास सभी,
जीवन के सारे घटनाओं पर ।
लड़कर हमें अब जीतना होगा,
संसार के सारे समस्याओं पर।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
मोह माया के चक्कर में पड़कर,
ना करो ज्ञान की धारा को चौपट ।
सिखों और सिखाओ समाज को,
ना करो अपने ज्ञान से तुम कपट।।
✍ महेश गुप्ता जौनपुरी
अकेले रहकर पशु पंक्षी बनकर नहीं जीना,
इंसान बनकर इंसानियत से है राह दिखाना।
मान गये तो गले लगाकर समाज का करेंगे उध्दार,
नहीं तो मुंह तोड ज़बाब देकर है सबक सिखाना।।
महेश गुप्ता जौनपुरी
इंसानी चाह मर रहा लोगों में दुरियां हो रहा,
बेपरवाही के रवानी में चाहत खत्म हो रहा।
जिनको कुछ नहीं चाहिए वे भी तांक लगाये बैठे,
करनी कथनी के चक्कर में जलता दिया बुझा रहा।।
✍ महेश गुप्ता जौनपुरी
इंसानी चाह मर रहा लोगों में दुरियां हो रहा,
बेपरवाही के रवानी में चाहत खत्म हो रहा।
जिनको कुछ नहीं चाहिए वे भी तांक लगाये बैठे,
करनी कथनी के चक्कर में जलता दिया बुझा रहा।।
✍ महेश गुप्ता जौनपुरी
राज की बात बताऊं मैं एक,
शेर के खाल में बैठा भेडीयां।
दो शक्ल लिए घुम रहा है,
बनकर देखो कोई बहुरूपिया।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
नर नारी के वेष में आया कोई छलिया,
तन मन को करके वश में ठगा मुझे ठगिया।
अन्तर्मन के लिलाओ से बनाया भेष अद्भुत,
मग्न होकर अपने अधर्म के बल से नाचे भेड़िया।।
🙏महेश गुप्ता जौनपुरी
आंखों के सामने घुम रहे हैं भेड़िया,
सोच समझ के परख लो ऐंसे छलिया।
बकरें के संग बकरा बनकर कब तक खेलोगे खेल,
उठा कर डण्डा पीटकर छुड़ा दो अपना गलियां।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
आस्तीन के फन को रौद कर रख दो,
गुलाब के पंखुड़ियों को मसल कर रख दो।
हर नकाब को अब तुम बेनकाब कर दो,
कातिल को सरेआम बीच बाजार में निलाम कर दो।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
ख्वाहिशों को थोडा सा हवा दो,
जिंदगी को लाड प्यार दुलार दो।
कुर्सियों के चक्कर में ना पड़ो,
सत्ता को हथिया थोड़ा सा हवा दो।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
फकिर बन अलाप ना गाओ,
जीवन को अपने खुशहाल बनाओ।
चिंता फिक्र की गठरी बनाकर,
भटके हुए राह को फिर से अपनाओ।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
फकिर बन अलाप ना गाओ,
जीवन को अपने खुशहाल बनाओ।
चिंता फिक्र की गठरी बनाकर,
भटके हुए राह को फिर से अपनाओ।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
कपटी छलिया को बेनकाब करने आया हूं,
आशा का एक नया दीप जलाने आया हूं।
तीर और फरसा को म्यान में ही रखकर,
बातों बातों से दुश्मन को अपना बनाने आया हूं।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
कलयुगी संसार में फकिर बना लुटेरा,
ज्ञान की बातें करके झोले को अपने संभाला।
धन दौलत की चाह में दोस्त के गले को काटा,
बनाकर कर सतरंगी चेहरा खेल रचा है सारा।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
ख्वाहिशों में ना जाने कितने मर गये,
ज़मीर को अपने बेंच नरक चले गये।
सत्ता को हथियाकर भी बेचैन रहें,
खुशीयों को पाने के लिए अपने आपको खो गये।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
छल कपट को मिटाना सबके बस की बात नहीं,
स्नेह का ज्योति जलाना सबके बस की बात नहीं।
नर नारी के शब्दों का राह भाव से मिट नहीं सकता,
गुनहगार के धब्बे को मिटाना सबके बस की बात नहीं।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
भाव तुम्हारे सुंदर है,
जग को प्यार सिखाओ।
सत्य अहिंसा का पालन कर,
जग में एक नया राह बनाओ।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
दीप जलाने की बात हो करते,
कुछ करके पहले तुम दिखलाओ।
स्नेह प्रेम लुटाकर दिल को जीतों,
फिर बड़ी बड़ी बात सिखाओ।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
अंधेरे से डरकर ना भागो,
उठो मोह को त्याग कर जागो।
धरा को रोशन करके प्यारे,
कटुता के झोंके से राह ना त्यागो।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
मुखिया घर का समझदार हो,
भले पास में कम पैसा हो ।
पालन पोषण करके परिवार का,
धीरज बंधाने वाला मुखिया हो।।
✍ महेश गुप्ता जौनपुरी
मन की बात मन में ना रखों,
कह दो मेरे मित्र तुम आज।
एक चिट्ठी लिखकर भेज दो,
लाज शर्म की गठरी बांध आज।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
दिल की बात कागज पर ना लिख सकें,
दिल और मन की बात करत मोहे लागे लाज।
अपनी वेवसी किसको सुनाएं बता दो मेरे नाथ,
दिल मन की बात दबी रह गयी हुई बावरी आज।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
नैन हमारे व्याकुल है देखन खातिर सखी,
ना तुम मिली ना नयन को सुख मिले।
मन बाबरा होकर ढुंढ रहा तुमको सखी,
आस हमारे टूट रहें आंखों के बनकर आंसू सखी।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
कृष्ण कन्हैया छलिया तेरे,
कितने हैं अद्भूत रुप।
किया बांवरा नर नारी को,
बता दो कितने हैं स्वरुप।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
मोर मुकुट मुरली वाले,
महिमा तेरी बड़ी निराली।
बंशी के धुन पर प्यारे,
छा जाता चारों तरफ हरियाली।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
मेरे मोहन प्यारे नंदकिशोर की छवि निराली,
मेरे तन मन में बसती नंदकिशोर की प्रतिबिंब।
चित चोर मुरली धारी करें मेरे दिल पर सवारी,
अद्भुत सुरत श्याम सलोने गाथा गाते हम सब।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
मेरे गिरधर गोपाल मेरे हैं भगवान,
दुजा कोई नहीं है मेरा अभिमान ।
मेरे नंन्दकिशोर के माथे सोहे मोर मुकुट,
यशोदा दुलारे कृष्ण कन्हैया हैं मेरे शान।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
कहीं धूप कहीं छाया
यही तो है प्रभु की माया
जिसे कोई समझ ना पाया
वो है संसार की मोह माया
अनावश्यक गाड़ी मत चलाओ
एसी का बटन ना दबाओ
ओजोन परत में और छेद ना करो
ओजोन परत के छिद्र को और ना बढ़ाओ
जल को ना बर्बाद करो
याद तुम राजस्थान करो
पीने का जल है पर्याप्त ही
ना व्यर्थ इसे बर्बाद करो
जो सच बोलता है
उसे परेशानियों का सामना
हमेशा करना पड़ता है
परंतु जब सच्चाई आती है
सबके सामने तो सबको
उसे नमन करना पड़ता है
एक तरफ मजदूर परेशान दूजी ओर किसान
फिर सब कहते हैं देखो मेरा देश महान
मजदूरों की समस्याओं को
सिर्फ एक ही व्यक्ति ने समझा है
सोनू सूद ने बन फरिश्ता उनको घर पहुंचाया है।
धरती का श्रृंगार है हरियाली
पेड़-पौधे लगाकर चारों तरफ फैलाओ खुशहाली
पेड़ पौधे लगाओ चारों तरफ फैलाओ हरियाली
इस तरह करो पर्यावरण की रखवाली
इंसा के भावनाओं में तर्क बहुत है,
प्रेम और बैर में फ़र्क बहुत है,
सेवा धर्म प्यार से उपजे प्रेम का संगीत,
कांटे चाटे स्वान से उपजता ईष्र्या में प्रेम है।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
खाने पीने ऐंसो आराम को समझे सभी सुखी संसार,
गहरी निद्रा मोह माया को समझे है उपहार।
दुःख की गठरी बांध कबीरा चिंतन करके सोवे,
झूठे विचार को सच्चा समझे प्रभु भक्ति खोवे।।
✍महेश गुप्ता जौनपुरी
Please confirm you want to block this member.
You will no longer be able to:
Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.