कविता- संवेदना

कविता- संवेदना…
तू कौन है ..!

तू कौन है..! संवेदना !
जो अनछुए अनदेखे
पहलुओं को एकाएक
होने का आभाष कराती है !
तू कौन है..!
जो दूसरे की पीडा का
उद्विग्नता का बोध कराती है !
तू वही तो नही …
जो दूसरों की तकलिफों में
आँखे नम कर जाती है !
तू वही बस वही है न !
जो बिना बोले अकारण ही
मन को उदास अवशादित
और हर्षादित कर जाती है !
तू वही तो नही
जो विभत्सता के प्रति
घृणां के रूप में अवांछनीय रूप में
स्वयं ही उत्पन्न हो जाती है !
तू वही है बस वही है..
हर्ष में वीर करूण में कारूण्य
श्रृंगार में आकर्षण जगाती है !
तू वही है न ! तू कौन है !
जो अबला पर होने वाले
अत्याचार के विरूद्ध
सहज ही प्रतिकार की
भावनाओं को उद्वेलित करती है !
तू वही है न !
जो अकारण ही पुरूष के मन में
रूपवती स्त्री को देखते ही
कामुकता का भाव जगा देती है !
तू वही है न ! तू कौन है !
जो अपने वश में कर
व्यक्ति को भला-बूरा
लाभ-हानि नैतिक अनैतिक
तक का बोध नही होने देती !
और ग्लानि भी तू ही तो है !
जो अनर्थ के पश्चात मानव
में सहज ही जाग जाती है !
तू कौन है ! कौन है तू !
वही तो नही जो मानव को
अमानव बनाती है !
जगे को सुलाती है
और सोय़े को जगाती है !
तू बस वही है न ..!
जो जीवन में जीवन का प्रमाण है
सर्द गर्म का कठोर नर्म का
मधुर का तीखे का आभाष कराती है !
तू है तो ग्यानेंद्रियां सक्रीय है
तुम्हारे नही होने का अर्थ
नि:संदेह मृत्यु ही है….||
उपाध्याय…

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

कविता

तू कौन है ..! तू कौन है..! संवेदना ! जो अनछुए अनदेखे पहलुओं को एकाएक होने का आभाष कराती है ! तू कौन है..! जो…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close