खिड़की…. बीते कल की

कल मैंने अपनी खिड़की से
अपना बीता हुआ कल देखा…
उस कल में था वो लड़का,
जिसे देखकर मेरी सुबह मुस्कुराती थी,

शाम संवर जाती थी और
रातें ख्वाब बुनने लगती थीं।

पर कुछ यादें सिर्फ
महसूस करने के लिए होती हैं,
दोबारा जीने के लिए नहीं।
इसलिए मैंने खिड़की बंद कर दी…

क्योंकि बीते कल की झलकें सिर्फ
आँखों में नमी छोड़ जाती हैं,
और मुझे आगे बढ़ना था—उस दरवाज़े की ओर,
जहाँ मेरा नया सवेरा मेरा इंतज़ार कर रहा था।

Related Articles

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

अपहरण

” अपहरण “हाथों में तख्ती, गाड़ी पर लाउडस्पीकर, हट्टे -कट्टे, मोटे -पतले, नर- नारी, नौजवानों- बूढ़े लोगों  की भीड़, कुछ पैदल और कुछ दो पहिया वाहन…

Responses

New Report

Close