आँखों की दीवारों में नमी अब बैठने लगी

आँखों की दीवारों में नमी अब बैठने लगी
भीतर की सब कच्ची , दीवारे ढहने लगी !!

दर्द से अश्क़ो की मौजें , जब तड़पने लगी
दुखती हुई रग दिल में और भी दुखने लगी !!

तपती हुई आहे – दर्द जला ना दे दिल कहीं
साँसे लेके तेरा नाम,तुझे सजदा करने लगी !!

आने लगा जी में जी , साँसों को साँसे जैसे
मेरे जख्मो पे जब तेरी तस्वीर उभरने लगी !!

फलक के दामन पर मातम सा छाने लगा
निकल के दर्दे-दिल से सदा जब गूंजने लगी !!

इक शख्स को तड़पता देख के मेरे भीतर
मौत भी मेरी मौत के अब लम्हे गिनने लगी !!

रोया है दर्द-ए-दिल कागज पे पुरव अपना
लोगो की नजर जिसे ग़ज़ल समझने लगी !!

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close