जीवन

सागर लहरें आग पानी
जीवन की बस यही कहानी,
ये जो है झीनी चादर जिंदगानी
हमने- तुमने मिल बुनी है,
रेशे-रेशे में घुली है
तेरे-मेरे जज़्बातों की जवानी।

सागर लहरें आग पानी
जीवन की बस यही कहानी,
चांदनी रातों के परों पर
कितने अरमां की निशानी,
ले उड़ी उन फलों की
मीठी-मीठी सी कहानी।

सागर लहरें आग पानी
जीवन की बस यही कहानी,
चादर के हम छोरों को पकड़े
वक्त के मोड़ों में जकड़े,
सिलवटों से कितने सपने
ढों रहे हम अपने-अपने।

सागर लहरें आग पानी
जीवन की बस यही कहानी,
ये जो है झीनी चादर जिंदगानी
संजोए है युगों-युगों की कहानी,
छोरों को थामें है जिंदगानी
छुट गई तो खत्म कहानी।।

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close