मेरा परिचय, मेरी कलम

मेरी कलम , जिससे कुछ ऐसा लिखूँ

के शब्दों में छुपे एहसास को

कागज़ पे उतार पाऊँ

और मरने के बाद भी अपनी

कविता से पहचाना जाऊँ

मुझे शौक नहीं मशहूर होने का

बस इतनी कोशिश है के

वो लिखूं जो अपने चाहने वालों

को बेख़ौफ़ सुना पाऊँ

ये सच है के मेरे हालातों

ने मुझे कविता करना सीखा दिया

रहा तन्हा बहुत अब कलम

और कागज़ का साथ थमा दिया

जी चाहता है के लिखता रहूँ

बस लिखता रहूँ

जो कभी कह न सका किसी से

उसे दुनिया तक पहुँचा पाऊँ

मेरी आवाज़ अक्सर शोर में दब

जाया करती थी

पर जब से कागज़ पे बोलना शुरू किया

अब वो भी वाह वाह करते हैं

जिनका नाम शायद इन कविताओं

में न ले पाऊँ

शुक्रगुज़ार हूँ आप लोगों का

जिन्होंने इतना सराहा मुझे

वरना मेरी क्या हस्ती थी

जो लोगों के दिलों में

घर कर जाऊँ

बस यूँ ही निभाती रहना साथ

तू “मेरी कलम” के

मैं शब्द लिखूं और एहसास बन कर

लोगों को हमेशा याद आऊं

और मरने के बाद भी अपनी

कविता से पहचाना जाऊँ

Related Articles

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

Responses

New Report

Close