ये पूजा ये गायन क्या है!

त्यागी जैसा दिखने का भाव कोई छोटी मोटी वासना नहीं है। इस त्यागी जैसे दिखने के भाव का त्याग करना बड़ी बाधा है, जिसपर साधक अक्सर ध्यान नहीं देते। परिणामस्वरूप त्याग का वो भाव, जो कि ईश्वर की प्राप्ति की दिशा में उठाया जाने वाला पहला कदम है, ईश्वर की प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा बन जाता है। ऐसा व्यक्ति भले हीं धनवान बन जाए, ज्ञान, मान, सम्मान, अभिमान आदि की प्राप्ति कर ले, परंतु उसे ईश्वर की प्राप्ति कभी नहीं हो सकती।
=====
ये पूजा ये गायन क्या है,
ईश्वर का गीतायन क्या है?
अहम आदि का भान कहीं है,
त्यागी का अभिमान कहीं है।
साधक में सम्मान कहीं है,
भक्त अति धनवान कहीं है।
पूजन का बस छद्म प्रदर्शन,
पर दिल में भगवान नहीं है।
नारद सा गर भाव नही तो ,
उस नर के नारायण क्या हैं।
ईश्वर का गीतायन क्या है?
ये पूजा ये गायन क्या है?
=====
ईशभक्त परायण क्या हैं,
ईश्वर का गीतायन क्या है?
नामों का खटराग कहीं है,
श्रद्धा है ना साज नहीं है,
उर में प्रभु की आग नहीं है,
प्रेम कोई अनुराग नहीं है,
माथे चंदन कमर जनेऊ ,
मानस पे प्रभुराग नहीं है,
फिर हाथों में माला लेके,
मंदिर का ये वायन क्या है?
ईश्वर का गीतायन क्या है?
ये पूजा ये गायन क्या है?
=====
बिन मीरा बादरायण क्या है,
ईश्वर का गीतायन क्या है?
अधरों पे हीं राम कहीं हैं,
पर दिल में तो राम नहीं है,
ईश नाम पे चित्त में कोई,
थिरकन ना अनुसाम नहीं है।
नर्तन कीर्तन हाथ कमंडल ,
काम वसन का ग्राम यहीं है।
चित्त में ना रहते महादेव फिर,
डमरू क्या भवायन क्या है?
ईश्वर का गीतायन क्या है?
ये पूजा ये गायन क्या है?
=====
अजय अमिताभ सुमन:
सर्वाधिकार सुरक्षित

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close