सारी सृस्टि है सियाराम में समाई भज ले, भज ले तु प्रेम से सीताराम रे भाई ।

आकर चारी लाख चौरासी
जाति जीव जल थल नभ वासी
सीय राममय सब जग जानी
करउ प्रणाम जोरी जुग पानी।।

सारी सृस्टि है सियाराम में समाई
भज ले, भज ले तु प्रेम से सीताराम रे भाई ।
सीताराम सीताराम सीताराम रे भाई ।।

जलचर, थलचर, नभचर, सभी पाते राम से मुक्ति
रे! नर क्यूं नही भजता राम का नाम रे भाई!
सारी सृस्टि है सियाराम में समाई
भज ले, भज ले तु प्रेम से सीताराम रे भाई ।।
सीताराम सीताराम सीताराम रे भाई।।

कितने दयालु राम हैं
उलटे भजने पर भी खुश हो जाते है
प्रेम वस सबरी के झूठे बेर खाये,
बुलाया भक्त तो, खम्भ फाड़ आते हैं ।

सारी सृस्टि है सियाराम में समाई
भज ले, भज ले तु प्रेम से सीताराम रे भाई ।।
सीताराम सीताराम सीताराम रे भाई।

गज की चित्कार सुने प्रभु
सुने गणिका की नाम निष्ठा
अहल्या की सदियों की प्रतीक्षा
और सुने प्रभु द्रौपदी की पुकार।।

सारी सृस्टि है सियाराम में समाई
भज ले, भज ले तु प्रेम से सीताराम रे भाई ।
सीताराम सीताराम सीताराम रे भाई ।।

चींटी की भी सुने मेरे राम
उनके दरबार में नहीं कोई भेदभाव
जो जैसे सुमिरते, वो वैसे पाते है राम।

सारी सृस्टि है सियाराम में समाई
भज ले, भज ले तु प्रेम से सीताराम रे भाई ।
सीताराम सीताराम सीताराम रे भाई।।

कोई कलम नही बना, आजतक इस संसार में ।
जो राम की महिमा लिख दे, कागज पे ।
राम उदार हैं, पतितपावन हैं
अकारण दया करनेवाले एकमात्र भगवान हैं ।।

सारी सृस्टि है सियाराम में समाई
भज ले, भज ले तु प्रेम से सीताराम रे भाई ।
सीताराम सीताराम सीताराम रे भाई ।।
श्री सीताराम

,

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close