ज़िंदगीज़िंदगी Tragedy 1 मिनट 273 0
vivek netan © Vivek Netan
Content Ranking
#3171 in Poem (Hindi)
#305 in Poem (Hindi)Tragedy
कुछ इस तरह से मुझ से नाराज़ हो गई ज़िंदगी
गाँव की खुली गलियों से शहर ले आई ज़िंदगी
छूट गई पीछे कहीं वो ठंडी खुशगवार सी हवा
आसमां को ढके धूल के बादल में ले आई ज़िंदगी
वो रातों की नींद वो सुकून प्यारी सी सुबह का
दो पैसों के लालच में सब कुछ बेच आई ज़िंदगी
हर तरफ दोस्त थे रिश्तेदार थे हाथ थामने वाले
लाखों की भीड़ में तन्हा जीने ले आई ज़िंदगी
चाहत थी कुछ कर गुजरने की नाम कमाने की
उसी उलझन में खुद ही कहीं उलझ गई ज़िंदगी
रह गया पीछे वो चिड़ियों, तोते से भरा आँगन
उलझे धागों और कटे पतंगों के बीच ले आई ज़िदगी
एक आँसू पोछने दौड़ पड़ता था गाँव सारे का सारा
अब मुझे अकेला मेरे हाल पर छोड़ देती है ज़िंदगी
छूटे वो आमों के और अमरूदों के खुले खुले बाग़
लोहे के गेटों के पीछे छुप के रहने ले आई ज़िंदगी
हर दुःख हर सुख में शरीक होता था हर कोई
लगता था की माँ की तरह प्यारी मीठी है ज़िंदगी
अब हर तरह आवाज़े है पर साथ नहीं है कोई
अब तो लगता है जैसे सौतेली माँ घर ले आई ज़िंदगी
https://storymirror.com/read/poem/hindi/7wlui68c/zindgii/detail
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.