दर-दर गिरते हैं

दर-दर गिरते रहते हैं, अक्सर संभलने वाले,
खाते हैं अक्सर घाव, मरहम रखने वाले।

कर लिया था तौबा इश्क़ की गलियों से,
मगर मिले हर तरफ़ मोहब्बत करने वाले।

किसके ख़्वाबों में खोया रहेगा हमारा दिल,
अगर आ गए करीब ख़्वाबों में रहने वाले।

बेकरार हैं वो भी शायद हमारी ही तरह,
ख़ामोश हैं इसलिए अक्सर चहकने वाले।

इक झलक भी नहीं मयस्सर1, गुम हैं कहीं,
हो जाएँगे हाज़िर कभी भी, ये कहने वाले।

हो गया है मयख़ाने2 का हर शख़्स अजनबी,
किससे कहे हाल-ए-दिल इश्क़ करने वाले।

घटती जा रही है गिनती ग़म के मारों की,
रह गए हैं दो-चार कुछ, दर्द सहने वाले।

1. उपलब्ध; 2. मदिरालय।

 

यह ग़ज़ल मेरी पुस्तक ‘इंतज़ार’ से ली गई है। इस किताब की स्याही में दिल के और भी कई राज़, अनकहे ख़यालात दफ़्न हैं। अगर ये शब्द आपसे जुड़ पाए, तो पूरी किताब आपका इंतज़ार कर रही है। – पन्ना

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

कोरोनवायरस -२०१९” -२

कोरोनवायरस -२०१९” -२ —————————- कोरोनावायरस एक संक्रामक बीमारी है| इसके इलाज की खोज में अभी संपूर्ण देश के वैज्ञानिक खोज में लगे हैं | बीमारी…

Responses

New Report

Close