चांद तारों की शरारत

हर तरफ ही इश्क़ की कलियाँ खिला दी जायेगी |
चाँद तारो की शरारत कुछ मिटा दी जायेगी |

तुम कहो , तो चाँद – तारें आसमां से तोड़ दूँ |
गर नही तोडूं मेरी हस्ती मिटा दी जायेगी |

कब तलक मैं जान अपनी ही छुपाऊंगा कहीं |
इन हवाओं में मेरी भी जां उड़ा दी जायेगी |

होश तो तुम्हारे भी उड़ जायेगें साहब कभी |
नफ़रतों की ये दिवारें , जब गिरा दी जायेगी |

हौसलें कब के मेरे भी मर गये थे जिस्म में |
अब बदन के सारे जख्मों को दवा दी जायेगी |

होश संभाले भी संभलते नही हैं तब खुदा |
दर्द को हमदर्द दिल से जब मिला दी जायेगी |

कब तलक ये चाँद अपनी चांदनी दिखायेगा |
चांदनी ‘अरविन्द’ ले लो बस छुपा दी जायेगी |
❥ कुमार अरविन्द ( गोंडा )

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close