मन में

बिन मौसम बरसात  हो,

जब बिन मेघ वज्रपात,

होता है तब मन में ,

पत्र  विहिन  वृक्ष के ,

दुुखो. का  एहसास ।

जब निर्विकार मन में ,

बोता है कोई विकृत बीज,

आहत हो जाते हैं सपने,

निज अपनो से भयभीत ।

जब हर्षोल्लास की दुनिया से,

रहे  न  कोई  प्रीत,

पग की ठोकरो से ,

न हो मन भयभीत ,

तब कोई मीरा बन ,

कान्हा से करे प्रीत ।

जब कभी एकान्त में ,

अन्तर्द्वन्द से मन जाय जीत,

तब कहीं शांत मन में ,

बनता  अपना तस्वीर ।

बिन मौसम बरसात हो,

या बिन मेघ वज्रपात,

जो भी होता इस जीवन में,

दे  जाता  है  कोई  सीख ।।

https://ritusoni70ritusoni70.wordpress.com/2016/07/14

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

मन में

बिन मौसम बरसात  हो, जब बिन मेघ वज्रपात, होता है तब मन में , पत्र  विहिन  वृक्ष के , दुुखो. का  एहसास । जब निर्विकार…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

कृष्ण दीवानी

तोसे प्रीत लगाई कान्हा रे! जोगन बन आई कान्हा रे। तोसे प्रीत लगाई कान्हा रे। १. लाख विनती कर हारी, राधा तेरी दीवानी, तेरे दरस…

Responses

New Report

Close