इक झोंके से नहीं बिखरता चिड़ियों का बना बसेरा!

जीवन में नित बढ़ते जाओ देखो नया सवेरा,
इक झोंके से नहीं बिखरता चिड़ियों का बना बसेरा….(१)

मिलती जो बाधाएं हैं नित उनको गले लगाओ,
मिलते जो आक्षेप जगत से उनको सहते जाओ….
नागफनी सी कठिन डगर पर तुमको चलते जाना,
पथरीले रस्ते‌ चलकर मंजिल तक तुमको जाना….

सूरज की किरणों के आगे टिकता नहीं अंधेरा,
इक झोंके से नहीं बिखरता चिड़ियों का बना बसेरा….(२)

जग में एकाकी हो तुम बाकी तो हैं पराये,
अंधेरे में साथ छोड़ते जैसे अपने साये…
दूजों की पीड़ाओं में जग को केवल परिहास दिखा,
बैसाखी पर चलने वालों ने कभी नहीं इतिहास लिखा..

कठिनाई को रौंद इक कदम आगे डालो डेरा,
इक झोंके से नहीं बिखरता चिड़ियों का बना बसेरा….(३)

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close