ऐसा रंग तो डालो पिया।

आप सभी को होली की रंगों भरी हार्दिक शुभकामनाएँ

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
ऐसा रंग तो डालो पिया।
सारा तन-मन रंग डालो पिया ।
सात रंगों की बरखा है आई ,
गुलाल अबीर उड़ा लो पिया।

फूल पलाश लाल रंग ले आई ।
कोयल फाग गीत है सुनाई ।
रंगों के संग द्वार मेरे साजन,
श्याम बन तुम आ जाओ पिया।

सात रंगों की घटाओं संग
रंगों की बरखा तुम लाओ
भीगे चुनरिया तेरे रंग से
ऐसा रंग तो बरसाओ पिया।

बहकी हवाओं ने बहकाया
चुपके से मेरे आंचल में समाया
सुध-बुध खो गए अब तो मेरी
मुझको तो अब संभालो पिया

पोर पोर रंग लो अपने रंग से
हो प्रेम का ही रंग मेरे अंग में
बस तड़प की चाह मिट जाए
कुछ ऐसा रंग तो डालो पिया
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

स्वरचित मौलिक
योगेन्द्र कुमार निषाद
घरघोड़ा,छ०ग०
7000571125

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close