करुणाकर श्रीराम

दशरथ के घर जन्मे राम
पर आनन्द अवध में छाया है।
केवल कौशल्या कैकेयी नाहीं
हर घर हर नर मंगल गाया है ।।
हुआ विवाह राम का जब से
घर-घर मधुर सुमंगल छाया है।
वनवासी हो गए राम जी
हर जन मन घबराया कल्पाया है।।
वापस आए राम अवध में
जगर-मगर जग सब हर्षाया है।
‘विनयचंद ‘उस करुणाकर के
करुणा का पद एक गाया है।।

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

जिन्हें सब कहते हैं श्रीराम

हैं वह मर्यादा का नाम जिन्हें सब कहते हैं श्रीराम, पुरुषोत्तम, आदर्श संस्थापक, न्यायप्रिय श्रीराम। जन्म हुआ दशरथ जी के घर अयोध्या जैसा धाम, अपमानित…

Responses

New Report

Close