घर के बाहर मौत खड़ी…!!

बचकर चलो रे राही!
घर के बाहर मौत खड़ी
संभल चलाओ गाड़ी
घर के बाहर मौत खड़ी….
हेलमेट लगाकर
बाहर निकलो
सीटबेल्ट भी बांध के निकलो
चौपहिया या हो दो पहिया
आँखें चौकन्नी करके निकलो
जरा भी सावधानी हटी तो
समझो साहब! दुर्घटना आन पड़ी
घर के बाहर मौत खड़ी…
मास्क लगाओ भाई अब तो
ट्रैफिक नियम बताओ सबको
पालन करो और करवाओ
वरना दुर्घटना आन पड़ी
घर के बाहर मौत खड़ी….

Comments

9 responses to “घर के बाहर मौत खड़ी…!!”

  1. Geeta kumari

    ट्रेफिक के नियम और वाहन चलाने की सावधानियां सिखाती हुई कवयित्री प्रज्ञा जी की बहुत ही प्रेरक रचना

  2. SANDEEP KALA BANGOTHARI

    very very good

Leave a Reply

New Report

Close