भौंरा

तेरी खुली जुल्फों से मैं एक सवाल करता हूँ
चाहत है तेरी कौन ये दरखास्त बारंबार करता हूँ |

लगाए थे तूने आज तक कई पहरे सोच पर मेरे
मनाया तुझे कई बार पर तू मानी न कहने पर मेरे |

जिन आंखों में शर्म थी, अब वो चेहरा भी बेपर्दा है
घुट – घुट कर जीने से अच्छा, तेरा ये नया मुखड़ा है |

आज तुझे देखकर जिंदगी जीने का मन है भौरे का
फूल खिला है सालों बाद, पुष्परस करा दे आशिक का |

चाहने लगा है तुझे इस कदर कि अब इजहार करता है
फिर से तुझे दिल से एक बार आज सलाम करता है |

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

  1. तेरी खुली जुल्फों से मैं एक सवाल करता हूँ
    चाहत है तेरी कौन ये दरखास्त बारंबार करता हूँ |

    लगाए थे तूने आज तक कई पहरे सोच पर मेरे
    मनाया तुझे कई बार पर तू मानी न कहने पर मेरे |

    बहुत ही रुमानी तथा प्रेम से लबरेज अभिव्यक्ति सुंदर तथा भावपूर्ण रचना

New Report

Close