मेरे दीवाने कहाँ गए…?

गज़ल:- ❤❤ “मेरे दीवाने कहाँ गए” ❤❤
—————————
मेरे ख्वाब सजाने वाले कहाँ गए?
मुझे जान-जान कहके बुलाने वाले कहाँ गए?
—‐———————————-
जो कहते थे तुझ बिन जी ना पाऊंगा एक पल
मुझ पर मर मिटने वाले वो परवाने कहाँ गए?
———————–‐-‐————–
ढूंढते थे जो अपना नाम मेरे हाथ की लकीरों में
मुझे अपना महबूब बनाने वाले कहाँ गए?
—————————————-
जिनकी मोहब्बत से ही थे दिन के उजाले,
मुझे अपनी रात बनाने वाले कहाँ गए?
—————————————–
खड़े रहते थे तपती धूप में दीदार को मेरे
मेरी इक झलक पर ईद मनाने वाले कहाँ गए?
—————————————-
बूढ़े बरगद के नीचे करते थे जो शरारत
मेरे दिल पर बिजली गिराने वाले कहाँ गए?
—————————————-
मेरी राह के काँटे बीन लेते थे जो
मेरी राह में फूल बिछाने वाले कहाँ गए?
—————————————
सावन में भीगने से हो जाती थी जिनको सर्दी
मेरी जुल्फों की बारिशों में नहाने वाले कहाँ गए?
————————————–
मार खाये थे जो मेरे भाई से एक दिन
ऐसे थे जो मेरे दीवाने कहाँ गए?
—————————————
मर मिटे थे जो मेरी एक हँसी पर
मेरे दामन में खुशियाँ सजाने वाले कहाँ गए?
—————————————-
सजाती थी जिसके नाम की बेंदी माथे पर
मुझे अपनी दुल्हन बनाने वाले कहाँ गए?
—————————————-
मेरी गलियों में जिनका था ना जाना
मेरी खिड़कियों पर टकटकी लगाने वाले कहाँ गए?

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close