*शुभ दीवाली हो*
दीवाली के दीप जले,
हर-घर में ख़ुशहाली हो
अपनों का प्यार मिले,
ऐसी मंगल दीवाली हो
जगमग-जगमग दीपों की माला
चारों ओर करे उजाला,
खुशियों की मुख पर लाली हो
नीरोग रहें सभी जन,
ऐसी शुभ दीवाली हो
आंगन में सजी रंगोली हो,
मां लक्ष्मी भी आकर बोली हो,
इस घर से ना जाऊं इस बार
सजाया कितना सुन्दर घर-द्वार,
दीपों से सजी मेरी थाली हो,
ऐसी मोहक दीवाली हो
पकवानों से घर महके,
आशीष मिले बुजुर्गों से,
मां लक्ष्मी के आशीषों से
कोई भी घर ना खाली हो
ऐसी सुन्दर दीवाली हो ।
*****✍️गीता
अतिसुंदर भाव अतिसुंदर रचना
शुभ शुभ दीपावली हो सबके आंगना
सादर धन्यवाद भाई जी 🙏 सादर प्रणाम
शुभ दीपावली
दीवाली के दीप जले,
हर-घर में ख़ुशहाली हो
अपनों का प्यार मिले,
ऐसी मंगल दीवाली हो
— बहुत ही बेहतरीन अभिव्यक्ति। प्रभावी रचना कौशल
इस सुन्दर समीक्षा हेतु बहुत बहुत धन्यवाद सतीश जी
शुभ दीपावली, खूबसूरत रचना
बहुत बहुत धन्यवाद
अति सुंदर रचना
बहुत बहुत धन्यवाद ऋषि
बहुत सुंदर
👌👌👌👌👏👏👏👏👏👏👏
बहुत बहुत धन्यवाद प्रज्ञा
good
Thanks sir