चिकित्सकों को नमन है मेरा

चिकित्सकों को नमन है मेरा,
चिकित्सकों का है आभार
कठिन समय में साथ है थामा,
बीमारों का हाथ है थामा
है संजीवनी इनके हाथों में,
आधा रोग भगे,इनकी बातों से
मरणासन्न में फूंक दे जान,
धरती पर दूजे भगवान
चिकित्सकों को मेरा प्रणाम,
चिकित्सक हैं कितने महान ।।

*****✍️गीता

Comments

8 responses to “चिकित्सकों को नमन है मेरा”

  1. इसी कारण डॉक्टर को
    भगवान माना गया है
    क्योंकि हमारे लिए वह
    कोरोना काल में भी
    जान जोखिम में
    डालकर हमारी
    जान बचाते हैं
    मेरा भी नमन है सभी
    स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों को

    1. Geeta kumari

      कविता के भाव को समझने और उसकी सुंदर समीक्षा हेतु आपका हार्दिक आभार प्रज्ञा जी । बहुत बहुत धन्यवाद

  2. कवि गीता जी की बहुत सुन्दर रचना है, समसामयिक रचना है। पूरे विश्व में फैली इस कोरोना महामारी ने मानव समाज को भीतर तक हिला दिया है। ऐसे में चिकित्सा का क्षेत्र जीवन को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। आपने बहुत सुंदर पंक्तियाँ लिखी हैं, आप हमारी ओर से धन्यवाद की पात्र हैं।
    —सतीश पाण्डेय, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड।

  3. Geeta kumari

    इतनी सुन्दर और प्रेरक समीक्षा हेतु आपका बहुत बहुत आभार सतीश जी और मेरी रचना का भाव समझने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद

  4. Rishi Kumar

    अति सुंदर काबिले तारीफ रचना, ❤✍👌👌👌

    1. Geeta kumari

      बहुत बहुत धन्यवाद ऋषि जी

  5. अतिसुंदर रचना

    1. Geeta kumari

      सादर धन्यवाद भाई जी बहुत बहुत आभार 🙏

Leave a Reply

New Report

Close