क्या लिखूँ…!!
October 16, 2020 in हिन्दी-उर्दू कविता
आज सोंचती हूँ क्या लिखूं
दर्द लिखूं या मोहब्बत का उन्माद लिखूं
चैन लिखूं या बेचैनी लिखूं
तेरे इश्क में फना होने का
अफसाना लिखूं
गजल लिखूं या कि तुझ पर गाना लिखूं
लिखूं अपने दिल की हकीकत
या तेरी रुसवाई लिखूं
क्या लिखूं ? क्या लिखूं ?
कुछ भी समझ आता नहीं…