कब रुकेगा

संतापों क्रम यह
कब बदलेगा,
मानव जाति पर आया
संकट कब निपटेगा।
हा हा कार, चीत्कार
विभत्स करुण क्रंदन
कब रुकेगा,
ओ प्रकृति !!
तेरा यह आक्रोश
कब थमेगा।
लाखों जीवन लील चुका
यह विनाश का मंजर
कब थमेगा।
मानव जाति पर यह
अदृश्य खंजर
कब तक चुभेगा।
अस्त-व्यस्त है जिन्दगी
असहाय सी है
संभल रही है
बिखर रही है,
फिर फिर बिखर रही है
यह बिखराव
कब चलेगा,
ओ प्रकृति !
तेरा यह रौद्र रूप
कब तक रहेगा।

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

जंगे आज़ादी (आजादी की ७०वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर राष्ट्र को समर्पित)

वर्ष सैकड़ों बीत गये, आज़ादी हमको मिली नहीं लाखों शहीद कुर्बान हुए, आज़ादी हमको मिली नहीं भारत जननी स्वर्ण भूमि पर, बर्बर अत्याचार हुये माता…

Responses

  1. मानव जाति पर यह
    अदृश्य खंजर
    कब तक चुभेगा।
    अस्त-व्यस्त है जिन्दगी
    _____________ कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित जनजीवन पर कवि की ठहरी है नजर, अदृश्य जीवो का यह खंजर कब तक मनुष्य के जीवन पर चलता रहेगा….. समसामयिक यथार्थ चित्रण प्रस्तुत करते हुए कवि सतीश जी की एक सच्ची प्रस्तुति। उम्दा लेखन

  2. संतापों क्रम यह
    कब बदलेगा,
    मानव जाति पर आया
    संकट कब निपटेगा।
    हा हा कार, चीत्कार
    विभत्स करुण क्रंदन
    कब रुकेगा,

    बहुत सुंदर रचना 🙏

New Report

Close