हिन्दुतान की शान

तीन रंगो से बना,
तिरंगा हमारा,
थी अनोखी हमारे पूर्वजों,
की विचारधारा,
ऊर्जा व बलिदान का प्रतीक,
बना हमारा केसरिया,
सफ़ेद रंग ने दिखाया,
शांति व ईमानदारी का जरिया,
हरे रंग ने दिखाया,
खुशाली व प्रगति का अनमोल नजरिया ।।
तिरंगे की हर लहर,
सुनाती है एक नयी कहानी,
थी वह हमारे सेनानियों की,
खून पसीने की क़ुर्बानी,
जो बन गया,
मातृभूमि की शान हमारी ।।
आकाश से नीचे न उतरा,
तिरंगा हमारा,
स्वाभिमान हमारा,
हिन्दू , मुस्लिम, सिख, ईसाई को,
जिसने एक बनाया,
जिसके सामने हर दुश्मन है घबराय।।
तिरंगा हमारा गर्व है,
तिरंगे से हिन्दुस्तान है,
मरते दम तक रहेगा ऊंचा,
तिरंगा हमारा,
यह जोश भारत माँ ने हमे सिखाय।।

Related Articles

जंगे आज़ादी (आजादी की ७०वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर राष्ट्र को समर्पित)

वर्ष सैकड़ों बीत गये, आज़ादी हमको मिली नहीं लाखों शहीद कुर्बान हुए, आज़ादी हमको मिली नहीं भारत जननी स्वर्ण भूमि पर, बर्बर अत्याचार हुये माता…

दुर्लभ पेड़

स्वतंत्रता दिवस काव्य पाठ प्रतियोगिता:- बहुत सारी वनस्पतियों में, बस एक ही है वो जादुई पेड़! हरा -भरा ,घना -निराला, अलग-अलग सी कलियां उसकी, खुबसूरत…

Responses

+

New Report

Close