रात मैंने एक सपना देखा
आसमान से कुछ परियां आई
उनके सुंदर पंख लगे थे
सिर पर उनके सुंदर मुकुट था
होंठ उनके सुर्ख लाल थे
चेहरे पर उनके नूर था
आँखों में कुछ सुरूर था
हाथ में उनके जादूई छड़ी थी
पास आकर मेरे मुझे जगाया
मैंने पूछा कौन हो तुम
बोली वो मुझसे धीमे से
हम हैं कुछ नन्ही सी परियां
परीलोक से उतरी हैं
पृथ्वी लोक का भ्रमण करने
क्या धरती की सैर कराओगे
बागों में हमें ले जाओगे
पेड़ों पर झूला झुलाओगे
थिएटर में फिल्म दिखाओगे
मंत्रमुग्ध सी हो कर मैंने
उनसे कुछ सवाल किये
बदले में क्या दोगी मुझको
बोली कुछ हँसकर वो मुझसे
साथ नहीं हम लायीं कुछ भी
ये जादू की छड़ी है हमपर
इसे तुम्हें हम दे देंगी
जो कुछ भी तुम मांगोगे इससे
वही तुम्हें यह ला देगी
जैसे ही मैंने छड़ी को थामा
आँख मेरी खुल गयी
सुंदर सपना टूट गया
?? रीता जयहिंद ??
??♀?????????
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.