सियासी खेल रचाया जा रहा है
कुर्सी पाने के चक्कर में
उंगली पर सबको को नचाया जा रहा है
यहां रेस लगी है कुर्सी की
हाथी, साइकिल और सेना की
तोपों को सजाया जा रहा है
सियासी खेल रचाया जा रहा है
मुफ्त का दाना डाल दिया
अब साजिश का जाल बिछाया जा रहा है
पेंशन देखकर विपक्ष पर टेंशन को
बढ़ाया जा रहा है
सियासी खेल रचाया जा रहा है
अपनी मर्यादा भूल गए
शब्दों का बाण चलाया जा रहा है
यहां सियासी रोटी सेकने को
पूरे भारत को जलाया जा रहा है
सियासी खेल रचाया जा रहा है
नाम किसी का काम किसी का
और किसी को फंसाया जा रहा है
नन्हें-नन्हें मासूमों को
उल्टा सीधा भड़काया जा रहा है
अरे क्या पाखंड मचाया जा रहा है
कोई न जाने कौन है काजी
फतवाह सुनने को कौन हो राजी
जोर आजमाइश से मनवाया जा रहा है
सियासी खेल रचाया जा रहा है
सियासी खेल रचाया जा रहा है
Comments
12 responses to “सियासी खेल रचाया जा रहा है”
-
Good
-

धन्यवाद आपका
-
-
आज की स्थिति का सही वर्णन।
-

बहुत-बहुत धन्यवाद
-
-

Shi kaha
-

🙏🙏
-
-

Sahi kha
-

धन्यवाद 🙏
-
-
WhatsApp,mdfaizalam
9971928114
Bihar,samastipur-

Sorry 🙏
-
-

Sunder
-

🙏🙏
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.