नई सहर

रौशनी की किरण आई नजर,
कभी तो आएगी नई सहर ।

कभी तो गम का अंधेरा हटेगा,
कभी तो आएगी खुशियों की लहर ।
स्याह रात का पर्दा,
कभी तो हटाएगी नई सहर ।

कभी तो दुःखों का बादल छटेगा,
कभी तो आएगी सुनहरी पहर ।
मेरी उम्मीदों का सूरज,
कभी तो लाएगी नई सहर ।

कभी तो दुःखों का जख्म मिटेगा,
कभी तो खत्म होगी ये कहर ।
मेरे दुखते रग में खुशियाँ,
कभी तो फैलाएगी नई सहर ।

कभी तो दुःखों का बांध टुटेगा,
अभी तो जिंदगी थोड़ी और ठहर ।
मेरे उजड़े चमन में गुल,
कभी तो खिलाएगी नई सहर ।

देवेश साखरे ‘देव’

सहर- सुबह

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

नज़र ..

प्रेम  होता  दिलों  से  है फंसती  नज़र , एक तुम्हारी नज़र , एक हमारी नज़र, जब तुम आई नज़र , जब मैं आया नज़र, फिर…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close