शिक्षा पर हो सबका अधिकार
शिक्षा सबके लिए जरूरी,
शिक्षा बिन ज़िन्दगी अधूरी।
शिक्षा से ही है सम्मान,
शिक्षित की एक पृथक पहचान।
शिक्षा समृद्धि की कुंजी है,
शिक्षा से मिलें संस्कार।
शिक्षा मानवता का धर्म सिखाए,
शिक्षा से हो आचरण में निखार।
शिक्षा उज्जवल भविष्य का साधन है,
शिक्षा पर हो सबका अधिकार।।
_____✍️गीता
कवि गीता जी आपकी लेखनी बहुत स्तरीय गति से आगे बढ़ी है। इस लेखनी में सरलता है प्रवाह है और भाव पाठक के लिए सहज ग्राह्य हैं।
इस सुंदर समीक्षा हेतु धन्यवाद शब्द कम पड़ रहे हैं सर…. शानदार समीक्षा हेतु हार्दिक आभार
शिक्षा की अनिवार्यता दर्शाता महत्त्व पूर्ण मनमोहक रचना।
समीक्षा हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद राजीव जी
बहुत खूब, अति उत्तम
प्रोतसाहन के लिए धन्यवाद पीयूष जी
वाह अति सुंदर
बहुत-बहुत धन्यवाद सर
शिक्षा का महत्व बताते हुए सरल भाषा में लिखी रचना
बहुत खूब
समीक्षा हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर
सत्य वचन
अति उत्तम
Tq