याराना
🌹🌹 Friendship Day special🌹🌹
गजल:- याराना
प्रेम से भी बड़ा बन्धन,
सुकून आये दोस्ती में।
कभी कृष्णा कभी अर्जुन
याद आये दोस्ती में।
अपनी जिंदगी से
हार थक करके हर इन्सान,
सभी परेशानियां और
गम भूल जाये दोस्ती में।
बना दे जिंदगी सुंदर
निभाओ साथ जब दिल से
यकीन करना बड़ा मुश्किल
दग़ा गर कोई दे फिर से।
दोस्ती है बड़े विश्वास
और एहसास का बन्धन,
निभाओ इसको तुम निःस्वार्थ
हो विश्वास जब दिल से।
मेरे मन के मंदिर में
दोस्ती राज करती है,
मेरे यार की मूरत
ही मन में वास करती है।
मेरे दोस्त और मुझसे
है कुछ ज्यादा ही मीठापन
साथ बस कुछ ही पल का है
ये दुनिया बात करती है।
कर्ण ने दुर्योधन से
निभाया खूब याराना।
रक्त के रिश्तों को तोड़ा
निभाया खूब याराना।
कन्हैया ने तो अर्जुन को
गीता उपदेश दे डाला,
उठा हथियार वचन तोड़ा
निभाया खूब याराना।।
लगातार अपडेट रहने के लिए सावन से फ़ेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम, पिन्टरेस्ट पर जुड़े|
यदि आपको सावन पर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो हमें हमारे फ़ेसबुक पेज पर सूचित करें|
Satish Pandey - August 3, 2020, 9:52 am
वाह वाह
Pragya Shukla - August 3, 2020, 9:53 am
धन्यवाद 👆
Pt, vinay shastri 'vinaychand' - August 3, 2020, 10:06 am
बहुत खूब
Pragya Shukla - August 3, 2020, 10:18 am
धन्यवाद
Geeta kumari - August 3, 2020, 12:14 pm
अति सुंदर
Pragya Shukla - August 3, 2020, 1:54 pm
धन्यवाद
Abhishek kumar - August 4, 2020, 10:12 am
सुन्दर गज़ल
Pragya Shukla - August 4, 2020, 10:49 am
👏👏
Pragya Shukla - August 4, 2020, 10:53 am
🙏🙏💐💐
vivek singhal - August 24, 2020, 8:09 pm
दोस्ती की इतनी सुन्दर कविता मैने आज तक नही पढी
शायद लिखी ही नही गई
कृष्ण जी का नाम लेकर यह और खूबसूरत हो जाती है
यह आप गाकर डालती तो और अच्छा लगता
vivek singhal - August 24, 2020, 8:10 pm
आप कहाँ से ऐसै विचार लाती हो मैम
प्रतिमा चौधरी - September 26, 2020, 12:57 pm
जितनी तारीफ करें उतनी कम